सीएम योगी की मौजूदगी में भव्य समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत प्रधानाचार्य डॉ0 जंग बहादुर सिंह का अभिनन्दन


जौनपुर—जनक कुमारी इण्टर कालेज के सभागार में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद एवं जनक कुमारी विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय के यशस्वी,कर्मठ प्रधानाचार्य डॉ . जंग बहादुर सिंह को गत 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के द्वारा राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया । विद्यालय परिवार बहुत ही हर्ष एवं उत्साह के साथ अपने प्रधानाचार्य डॉ जंग बहादुर सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन एक भव्य समारोह आयोजित कर किया ।समारोह में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापकों द्वारा प्रधानाचार्य को अंगवस्त्र स्मृति चिह्न तथा देकर स्वागत किया गया ।तत्पश्चात विद्यालय की सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ देकर प्रधानाचार्य जी का अभिनन्दन किया गया ।प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश संरक्षक डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने भी बुके व माल्यार्पण कर प्रधानाचार्य डॉ . जंग बहादुर सिंह को सम्मानित किया। सम्मानित करने वालों में प्रधानाचार्य परिषद जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ . जे पी सिंह प्रधानाचार्य जमुहाई इन्टर कालेज ,प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश संगठन मन्त्री डॉ . राजेश त्रिपाठी प्रधानाचार्य इण्टर कालेज बरसठी, सन्तोष दूबे प्रधानाचार्य परिषद के जिला मंत्री वप्रधानाचार्य राम नगर बिझमौआ,एवं डॉ रामानंद यादव प्रधानाचार्य परिषद के कोषाध्यक्ष सहित अनेक प्रधानाचार्य और अध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक Dr. विरेन्द्र प्रतापसिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल जनक कुमारी इण्टर कॉलेज के लिए ही नही बल्कि हम सभी इस पुरस्कार से अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं । प्रदेश संगठन सचिव डॉ . राजेश त्रिपाठी ने कहा कि इस पुरस्कार को पाने पर जंग बहादुर सिंह का सम्मान नहीं बल्कि हम सभी का सम्मान है हम सभी लोग अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहे हैं ।जनक कुमारी इण्टर कालेज के शिक्षक विपनेश कुंमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस पुरस्कार से विद्यालय की पह्चान हमारे यशस्वी प्रधानाचार्य जीने प्रदेश स्तर पर दिलाया ।कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक सरजू राम प्रजापति ,वीर सिंह ,जवाहर सरोज, सरिता श्रीवास्तव,प्रतिमा विश्वकर्मा,रेनू भारती,शिखा सिंह,मो जकारिया,रोहित अग्रवाल , धीरज श्रीवास्तव ,तेज बहादुर प्रजापति, संतोष चतुर्वेदी श्री प्रकाश दुबे संदेश श्रीवास्तव, बिपिन सिंह धर्मेंद्र प्रजापति लाल बहादुर ,राजकुमार संतकुमार सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी सहित विद्यालय के छात्र छात्राएँ भी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक विपनेश कुमार श्रीवास्तव ने किया ।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां