एसडीएम ने मारा छापा अवैध रूप से काटे जा रहे थे सागवन के पेड़

जौनपुर बक्शा।एसडीएम सदर ने मारा छापा बिना परमिशन अवैध रूप से काटे जा रहे थे सागवन के पेड़। स्थानीय थाना क्षेत्र के उतरेजपुर गांव निवासी रामअधार यादव पुत्र मटरु यादव के भूमि पर सागवन पेड़ लगें हुए थे क्षेत्र में भ्रमण कर रहे सदर एसडीएम संतबीर सिंह ने रास्ते से गुजर रहे थे तभी देखे मनमाने तरीके से पेड़ काटे जा रहे थे। सदर एसडीएम संतबीर सिंह ने तत्काल गाड़ी रोकवा कर अवैध रूप से काटे जा रहे। सागवन पेड़ को रोकवा दिया। और तत्काल स्थानीय थाना बख्शा को सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक बृजेश मिश्रा,हेड कांस्टेबल शिव प्रसाद यादव, अंकुश यादव, राकेश कुमार ने पेड़ कटवा रहे मेठ महेंद्र निषाद पुत्र राम बहादुर निषाद और पिकअप वाहन चालक विनोद निषाद पुत्र राम अचल निषाद निवासी रामनगर हरईपुर थाना सुजानगंज को पिकअप गाड़ी सहित पेड़ काट रहे अन्य लोगों को मौके पर पकड़ लिया। महेंद्र निषाद ने बताया कि अमर सिंह निवासी उमरछा ठेकेदार हैं। जिनके कहने पर पेड़ कटवा रहे थे।एसडीएम सदर ने अवैध रूप से काटे जा रहे पेड़ के बारे तत्काल वन विभाग को सूचना दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग के डा0 रीता तिवारी आरो,बक्श राजनाथ यादव सहित अन्य वन विभाग कर्मियों ने मौके पर पहुंच। अवैध रूप से काटे जा रहे सागवन पेड़ को कब्जे में ले लिया। खेत में कुल 37 पेड़ सागवन का लगा हुआ था। जिसमें से 26 पेड़ काटे जा चुके थे बाकी शेष पेड़ सागवन का बचा हुआ था। सागवन पेड़ बिना परमिशन से काटे जा रहे थे। सम्बन्धित अधिकारियों ने जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही करना शुरू कर दिया है

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न