लोहिया पार्क में दिया जा रहा योग शिक्षक का एडवांस प्रशिक्षण


जौनपुर। योग गुरू बाबा रामदेव के दिशा निर्देशन में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में एक सौ से अधिक साधकों को नगर के लोहिया पार्क में योग शिक्षक का एडवांस प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
पतंजलि योग समिति सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति के दिशा निर्देशन में एक दर्जन से अधिक योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षुओं को रोगानुसार और अवस्थानुसार विविध प्रकार के आसनों के साथ ध्यान और प्राणायामों का अभ्यास कराया जा रहा है। यहां से प्रशिक्षित योग साधकों को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में योग गुरू बाबा रामदेव द्वारा 5 दिनों तक एडवांस योग प्रशिक्षण प्राप्त होगा। प्रातः 5 से 7 बजे तक चलने वाले योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन लगभग 50 से अधिक विशेष आसनों के साथ सूर्य नमस्कार, योगिंग जांगिग के साथ ध्यान और प्राणायामों का अभ्यास कराया जाता है। ऐसे प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा जन—जन को स्वस्थ बनाने में महती भूमिकाएं अदा करते हुए योग को एक कैरियर के रूप में अपनाया जायेगा।
इस अवसर पर योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के संयोजक राजन सिंह, अरविन्द यादव, विरेन्द्र यादव, अर्जुन सिंह, गुरुनाथ यादव, त्रियम्बकम मिश्रा, प्रियंका राजपूत, विकास यादव, अनिल यादव, क्षमा सिंह, अंकित जायसवाल, दीपक मौर्य, हरीनाथ यादव, बीरा यादव सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां