विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना लाभार्थियों को किया गया ऋण प्रदान

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को किया गया टूल किट वितरण

जौनपुर 17 सितम्बर, — विश्वकर्मा दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश स्तर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत टूलकिट एवं सीएम युवा एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया।
            जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री नगर विकास शहरी समग्र विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, उर्जा एवं अतिरिक्त स्त्रोत विभाग/प्रभारी मंत्री ए0के0 शर्मा जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंत्री द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया द्वारा प्रभारी मंत्री जी को ओडीओपी के तहत दरी, स्मृति चिन्ह तथा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
            मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया तथा उनके उद्बोधन को सुना गया।
           विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दर्जी ट्रेड में संध्या सिंह, राजेन्द्र प्रसाद पटेल, काजल, ललिता देवी, अंजली शर्मा, बबिता मौर्या को चेक वितरण तथा सिलाई मशीन प्रदान किया गया। कुल 180 लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण किया गया तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना अन्तर्गत आशीष सोनकर तथा जय प्रकाश को रु0 5.00 लाख का ऋण वितरण किया गया एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत अमित रत्न यादव को रु0 5.00 लाख का ऋण वितरण किया गया।
          प्रभारी मंत्री ने कहा कि शासन द्वारा परम्परिक कारीगरों को अत्मनिर्भर बनाने हेतु निरन्तर प्रयास किये जा रहे है, इससे आत्मनिर्भर होने के साथ ही आजीविका को बढ़ावा मिलता है तथा रोजगार सृजन होता है।
  इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने भगवान विश्वकर्मा जी के चरणो को नमन करते हुए कहा कि शासन परम्परिक व्यवसाय को बढ़वा देने हेतु प्रयासरत है इससे हमारी संस्कृति भी संरक्षित होती है।
             कार्यक्रम में विधायक मड़ियाहॅू डा0 आर0के0 पटेल, जिलाध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग जयप्रकाश सहित अन्य कर्मचारी व लाभार्थी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न