पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विश्वकर्मा पूजा का हुआ आयोजन

जौनपुर– वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की वर्कशॉप में भव्य विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।         इस मौके पर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर प्रमोद यादव और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संदीप कुमार सिंह ने धूप-दीप से भगवान विश्वकर्मा का विधिवत पूजन-अर्चन किया।

कार्यक्रम के दौरान वर्कशॉप भवन को विशेष रूप से सजाया गया था। पूजा में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रजनीश भास्कर, प्रोफेसर संतोष कुमार, प्रोफेसर देवराज, प्रोफेसर मिथिलेश सिंह, डॉ. रामनरेश यादव, डॉ. उदय राज प्रजापति, डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. धीरेंद्र चौधरी, और फोरमैन संतोष उपाध्याय ने भी छात्रों के साथ मिलकर आरती और हवन में भाग लिया।

इस आयोजन में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्राध्यापकों डॉ. दीप प्रकाश सिंह, डॉ. नवीन चौरसिया, डॉ. हिमांशु तिवारी, डॉ. अंकुश गौरव, डॉ. सुबोध कुमार, फोरमैन के. के. मिश्र, मैकेनिक ओम प्रकाश यादव, वेल्डर राकेश कुमार, फिटर आदि कर्मचारी और छात्र अभिभावक श्री अच्छे लाल यादव भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। बी.टेक. के छात्र प्रतिनिधि कृष्ण चौहान और मैकेनिकल पॉलिटेक्निक के धनंजय चौहान, संगम यादव, शैलेश यादव आदि के नेतृत्व में कार्यशाला की सजावट का कार्य किया गया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां