प्रभारी मंत्री द्वारा चौकियां धाम व वन संरक्षक, वाराणसी वृत्त द्वारा बसुही नदी के तटीय क्षेत्र में त्रिवेणी वृक्षारोपण कर सेवा पर्व का किया गया शुभारंभ*

जौनपुर 17 सितंबर — प्रभागीय वनाधिकारी प्रोमिला ने अवगत कराया है कि जौनपुर वन प्रभाग के सदर रेंज के अन्तर्गत चौकियां धाम में मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग/प्रभारी मंत्री ए०के० शर्मा द्वारा मौलश्री का पौध रोपण कर सेवा पर्व का शुभारम्भ किया गयाा।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने हेतु जनमानस को आम एवं अन्य फलदार पौधों का वितरण भी किया गया। सांसद राज्य सभा सीमा द्विवेदी, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, विधायक मडियाहूं डॉ0 आर के पटेल, जिलाध्यक्ष पुष्पराज, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


इसके साथ ही सेवा पर्व के अवसर पर वाराणसी मण्डल के वन संरक्षक डा० रवि कुमार सिंह द्वारा मड़ियाहू रेंज के अन्तर्गत बसुही नदी के तटीय क्षेत्र में पीपल, बरगद, नीम के पौधों का त्रिवेणी वृक्षारोपण कर सेवा पर्व का शुभारम्भ किया गया।
इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय जनमानस व विभाग के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों तथा विभागीय दैनिक श्रमिकों द्वारा विभिन्न प्रजाति के 500 पौधों का रोपण कर स्थानीय लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर वन संरक्षक, आ० रवि कुमार सिंह ने सेवा पर्व के पीछे की मूल भवना पर प्रकाश डालते हुए विकसित भारत की संकल्पना, पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ स्वच्छता का अहवान किया। इस अवसर पर वे उपस्थित बच्चों एवं दैनिक श्रमिकों से संवाद भी किया।
प्रभागीय वनाधिकारी, जौनपुर श्रीमती प्रोमिला के नेतृत्व में वन विभाग के समस्त क्षेत्रीय वन अधिकारी ने सेवा पर्व को बृहदस्तर पर मनाये जाने का संकल्प भी लिया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां