दीक्षोत्सव-2025 का भव्य शुभारंभ, पहले दिन दिखा खेल और प्रतिभा का अद्भुत संगम

जौनपुर–वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में दीक्षोत्सव-2025 का आगाज़ आज बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ हुआ। विश्वविद्यालय परिसर का वातावरण सुबह से ही जोश और उमंग से भरा हुआ था। छात्र-छात्राएँ परंपरागत खेलों और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए उत्साहित दिखाई दिए। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा “विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि समग्र व्यक्तित्व विकास का माध्यम भी है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को अनुशासन, संघर्ष और सहयोग की भावना सिखाते हैं। खेल और प्रतियोगिताएँ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि दीक्षोत्सव-2025 पूरे सप्ताह चलेगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद और बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों की सक्रिय भागीदारी ही इस आयोजन की वास्तविक सफलता है। पहले दिन खेलकूद की शुरुआत कबड्डी (बालक वर्ग) से हुई, जिसमें 12 विभागों की टीमें मैदान में उतरीं। खिलाड़ियों ने अपनी पूरी ताकत और रणनीति के साथ शानदार प्रदर्शन किया। दर्शक दीर्घा में बैठी भीड़ ने तालियों और नारों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
वहीं खो-खो (बालिका वर्ग) में 5 टीमों ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने तेज़ी, चुस्ती और खेल भावना से सभी का दिल जीत लिया। खेलों के साथ-साथ भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित हुई.
। संयोजक प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में *काव्य लेखन, चित्रकला, निबंध लेखन, देशभक्ति गीत, लोक नृत्य और कई अन्य प्रतियोगिताएँ होंगी। इन आयोजनों से छात्रों को अपनी प्रतिभा को सामने लाने का अवसर मिलेगा और यह उनके जीवन में नई दिशा प्रदान करेगा। दीक्षोत्सव-2025 का पहला दिन उत्साह, जोश और रचनात्मकता से भरपूर रहा।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न