सूबे के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का जनपद भ्रमण 19 सितंबर को है प्रस्तावित

विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर हकीकत से होंगे रूबरू

जौनपुर, — उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का 19 सितंबर 2025 को जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसमें उपमुख्यमंत्री द्वारा पुलिस लाइन में ट्रांसिट हॉस्टल के दो ब्लॉक के चल रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण, मतापुर मलिन बस्ती में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मलिन बस्ती का भ्रमण, नवनिर्मित जिला कारागार सहित अन्य का स्थलीय निरीक्षण तथा कलेक्ट्रेट सभागार में शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की जानी है।
जिसके क्रम में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत की गई तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाॅल लगाया जाएगा, जिसकी तैयारी ससमय करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी टेंट, बैरिकेडिंग, माइक, प्रमाण-पत्र वितरण से संबंधित सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ले।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, परियोजना निदेशक के.के पांडेय सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सरसरा गांव में खाटू श्याम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन, खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रखी नींव

    जौनपुर- जिले के बरसठी ब्लॉक के सरसरा गांव में बुधवार को धार्मिक आस्था और क्षेत्रीय गौरव का एक नया अध्याय शुरू हुआ, जब शिव…

    Continue reading
    प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेसियो ने बिजली विभाग पर किया धरना-प्रदर्शन

    जबरन स्मार्ट मीटर लगाकर जनता को लूट रही है भाजपा सरकार- डा. प्रमोद कुमार सिंह जौनपुर – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में जनता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरसरा गांव में खाटू श्याम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन, खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रखी नींव

    प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेसियो ने बिजली विभाग पर किया धरना-प्रदर्शन

    रोटरी क्लब ने विश्व पृथ्वी दिवस पर निकली जागरूकता रैली

    पति ने पत्नी के बीच लबे रोड हुई मारपीट में पत्नी को आयी चोट

    सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अपृहता को किया गया बरामद

    रामपुर नद्दी गाॅंव में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन