गहना कोठी परिवार 2 अक्टूबर को खोल रहा तीसरा भव्य शो रूम


जौनपुर। जनपद की प्रतिष्ठित फर्म गहना कोठी दशहरा पर अपने तीसरे शो रूम का उद्घाटन नगर के कलेक्ट्री तिराहा के पास दीवानी न्यायालय मार्ग करने जा रहा है। गहना कोठी ने 79 वर्षों से अपने पारदर्शिता व शुद्धता से लोगों के बीच जौनपुर ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान बन गया है।
गहना कोठी फर्म की दो शो रूम है जिनमें एक कोतवाली चौराहा हनुमान मन्दिर के सामने व सद्भावना पुल रोड नखास पर पहले से संचालित है। इन दोनों शो रूमों के साथ तीसरा शो रूम कलेक्ट्री तिराहा के पास खुल रहा है। गहना कोठी अपने नये शो रूम के शुरूआत के साथ ही तीनों शो रूमों पर हालमार्क, सोना की वापसी, आईजीआई द्वारा जांचे—परखे हीरे, बायबैक की गारंटी, आजीवन मेंटेनेस के साथ ही जिम्मेदारी से निर्मित आभूषण ग्राहकों को देने का वादा लेकर आ रहा है।
इस आशय की जानकारी देते हुये फर्म के अधिष्ठाता विवेक सेठ मोनू ने बताया कि हमारे तीनों फर्म पर ग्राहकों को सोने की शुद्धता परखने के लिये टेस्टिंग मशीन की सुविधा दी जा रही है। इससे ग्राहक अपने पुराने सोने की शुद्धता जानने के साथ ही हमारे यहां से खरीददारी के समय ही आभूषण की शुद्धता परख सकते हैं। हमें विश्वास है कि हमारी यह पहल गहना कोठी परिवार और ग्राहकों के बीच के रिश्ते को और भी मजबूत करेगी।
इसी क्रम में हर्षित सेठ ने बताया कि नये शो रूम का शुभारम्भ 2 अक्टूबर को हो रहा है। त्योहारी सीजन पर अपनी उत्साह को बरकरार रखने के लिये यह तिथि तीन दिनों 2, 3 और 4 अक्टूबर में बांटा गया है जिसका कारण यह है कि शो रूम के उद्घाटन पर गहना कोठी सोने व चांदी की बनवायी पर 50% तक की छूट का लाभ दे रहा है। यह ऑफर केवल शो रूम के शुरूआत के लिये ही रखा गया है। वहीं हम अपने ग्राहकों को डायमण्ड की बनवायी पर भी 100 प्रतिशत की छूट दे रहे हैं।
हार्दिक सेठ ने बताया कि नये शो रूम की शुरूआत पर गहना कोठी परिवार व हमारे ग्राहक बेहद उत्साहित हैं। हम यह भी बताना चाह रहे हैं कि हमारी फर्म जो फेस्टिवल ऑफर दे रही है, उसके साथ पूर्व से ही चल रहे 10 हजार की खरीद पर कूपन वितरण भी लागू है। ऐसा नहीं है कि इस आफर के कारण पूर्व से ही चल रही स्कीम को रोका गया है। फर्म के विपिन सेठ, हर्षित सेठ, हार्दिक सेठ, आयुष सेठ सहित परिवार ने अन्य लोगों ने उद्घाटन में नगरवासियों से शामिल होने की अपील किया है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न