ग्रामीण पत्रकारों का कार्य चुनौतीपूर्ण: सीमा द्विवेदी


विकास कार्यों में महत्वपूर्ण है पत्रकारों की भूमिका: रमेश
मनाया गया जौनपुर पत्रकार संघ का 23वां स्थापना दिवस
जौनपुर। ग्रामीण पत्रकारों का कार्य चुनौतीपूर्ण होता है। कोई भी घटना दुर्घटना होने पर वह संसाधनों के अभाव में भी वहां पहुंच जाता है। उक्त विचार राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने जौनपुर पत्रकार संघ के 23वें स्थापना दिवस पर एक होटल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया।

उन्होंने कहाकि जब भी कोई विकास का कार्य सरकार द्वारा किया जाता है जब तक मीडिया में उसका उल्लेख नहीं किया जाता, समाज को विश्वास नहीं होता। मुख्य अतिथि ने कहाकि एक शब्द के अनेक अर्थ होते है। साक्षात्कार के दौरान कभी-कभार एकाध शब्द इस तरह का निकल जाता है तो मीडिया उसे तिल का ताड़ बना देती है। राज्यसभा सदस्य ने जौनपुर पत्रकार संघ को आर्थिक सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहाकि पत्रकार को अपनी कलम के साथ न्याय करना चाहिये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बदलापुर के विधायक रमेश मिश्र ने कहाकि विकास कार्यों में पत्रकारो का योगदान होता है। उन्होंने कहाकि समाचार पत्रों के माध्यम से उन्हे पीली नदी की दुर्दशा की जानकारी हुई। पुराने कैनाल पम्पों के निष्क्रिय होने की जानकारी मिली। चकरहवा पुल की खराब हालत का समाचार मिला तो उन्होंने इससे संबंधित समाचार पत्रों की कतरने मुख्यमंत्री को दिखाकर इनके लिए धन स्वीकृत कराया और समस्याओं का समाधान हुआ।


कार्यक्रम में अतिथियों एंव आगन्तुकों का अभिवादन करते हुए जौनपुर पत्रकार संघ के संरक्षक ओम प्रकाश सिंह ने संघ की स्थापना और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहाकि दिल्ली और लखनऊ में बड़े बड़े पत्रकार सुविधा ले रहे हैं। जनपद मुख्यालय पर कार्यरत पत्रकार भी सुविधा ले रहे हैं लेकिन ग्रामीण पत्रकार जो कि प़त्रकारिता की रीढ़ है, आज भी सरकार की ओर से उपेक्षित है। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत गीत कन्हैयालाल पांडेय ने प्रस्तुत किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। ।

आभार ज्ञापन जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम तथा संचालन डा. मधुकर तिवारी ने किया।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह