ग्रामीण क्षेत्रों में लगा जन आरोग्य मेला, 56 मरीजों का हुआ उपचार


महराजगंज (जौनपुर) सीएचसी महराजगंज के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 56 मरीजो का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
पूरालाल पीएचसी पर चिकित्सक डॉ. अवनीश कुमार ने 7 मरीजों का उपचार किया। वहीं, राजाबाजार पीएचसी पर एलटी अंगद सिंह और एलए रवीन्द्रनाथ सिंह ने 16 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की।
गद्दोपुर पीएचसी में डॉ. अमित कुमार सोनी व स्टाफ नर्स हेमलता सिंह ने 15 मरीजों का इलाज करते हुए परहेज से जुड़ी आवश्यक सलाह दी।
इसी प्रकार लोहिन्दा पीएचसी पर फार्मासिस्ट राकेश कुमार और एलटी भुनेश्वर चौरसिया ने 18 मरीजों का उपचार किया।
महराजगज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि आरोग्य मेले में अधिकतर मरीज सर्दी, जुखाम, मौसमी बुखार एवं खुजली जैसी सामान्य बीमारियों से पीड़ित पाए गए।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां