बदलापुर महोत्सव 1, 2, 3 नवम्बर को प्रस्तावित

भव्य तरीके से मनाया जायेगा बदलापुर महोत्सव – विधायक बदलापुर

जौनपुर , —– जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता व विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्र की उपस्थिति में सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में बदलापुर महोत्सव मनाए जाने के संबंध में इंदिरा गाधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में बैठक संपन्न हुई।  
         बैठक में विधायक ने बताया कि दिनांक 01, 02 और 03 नवम्बर 2025 को बदलापुर महोत्सव मनाया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, जिला पंचायत राज विभाग सहित अन्य विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्रों को रजिस्ट्रेशन कराया जाना भी सुनिश्चित करें। विधायक के द्वारा निर्देश दिया गया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच और आवश्यक दवाई उपलब्ध कराए जाएंगे।
            महोत्सव में 01 नवम्बर को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जायेगा। 02 और 03 नवम्बर 2025 को विभागों के द्वारा स्टॉल लगाया जायेगा, जिसमें शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराया जायेगा साथ ही विधायक खेल स्पर्धा का भी आयोजन किया जायेगा, जिसमें विजेताओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। विधायक ने कहा कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया जाना है जिसके लिए स्थानीय और बाह्य कलाकारों को भी मंच उपलब्ध कराया जाये।

           पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। महिला पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाए। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक रहेंगे।
जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि सामूहिक विवाह योजना के संबंध में समस्त जोड़ों की शादियां कराए जाने के सम्बन्ध में शत-प्रतिशत सत्यापन। कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी। उन्होंने कहा कि सीएम युवा उद्यमी विकास योजना में अधिक से अधिक आवेदन कराया जाये, जिससे अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इसका लाभ उठा सके। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को महोत्सव के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

                     जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी अपने अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन करते हुए महोत्सव को सफल बनाये।
इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां