डीएम ने उमानाथ सिंह स्वशासी मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर — जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा उमानाथ सिंह स्वशासी मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल भवन में जाकर नामित कार्यदायी संस्था द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यो के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, अभी भी अवशेष विद्युत तथा सिविल संबंधी कार्यों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि इलेक्ट्रिकल के अवशेष कार्यों को 15 नवंबर 2025 तक और सिविल के अवशेष कार्य को भी शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण करले अन्यथा की दशा में कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
            जिलाधिकारी के द्वारा मेडिकल कालेज में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने निर्देशित किया कि ईलाज कराने आये मरीजों का अच्छे से ईलाज किया जाए।
            इस अवसर पर प्राचार्य आरबी कमल, सीएमएस डा0 जाफरी, डा0 आशीष यादव, डा0 रूचिरा सेठी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं जौनपुर। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज स्थित…

    Continue reading
    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित