संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की बगीचे में साड़ी के फंदे से लटकती मिली लाश

चन्दवक जौनपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के चंदवक घाट स्थित मरी माई के बगीचे में बुधवार भोर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ गोलू के रूप में हुई है, जो चंदवक घाट निवासी रामजीत नाविक का पुत्र था।

सुबह दौड़ लगाने गए कुछ युवकों ने सबसे पहले बांस के बीम से लटके शव को देखा। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद ही मृतक की पहचान हो सकी। उसके कमर में एक मोबाइल भी बंधा मिला।

धर्मेंद्र उर्फ गोलू का विवाह दो वर्ष पूर्व गौराबादशाहपुर निवासी सावरचंद की पुत्री प्रीति से हुआ था। शादी के बाद से ही उनके वैवाहिक संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे। मृतक की मां लालदेई ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में ससुराल पक्ष और गोलू की पत्नी पर धर्मेंद्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

लालदेई के अनुसार, मंगलवार रात को भी धर्मेंद्र का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह घर से निकल गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी पत्नी के साथ मिलकर धर्मेंद्र को लगातार परेशान करते थे।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक की मां द्वारा लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मोबाइल की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां