जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने ईंट भट्ठा संघ के पदाधिकारियों एवं स्वामियों के साथ की बैठक


जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में ईंट भट्ठा संघ के पदाधिकारियों एवं स्वामियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जनपद में संचालित ईंट भट्ठों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन ईंट भट्ठा स्वामियों द्वारा अब तक रॉयल्टी जमा नहीं की गई है, वे प्रत्येक दशा में 30 अक्टूबर 2025 तक रॉयल्टी जमा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित तिथि के बाद रॉयल्टी न जमा करने वाले भट्ठा स्वामियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि मिट्टी खनन कार्य निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप ही किया जाए। उन्होंने अवैध खनन पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने उपस्थित सभी ईंट भट्ठा मालिकों को विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश 2047 हेतु समर्थ पोर्टल पर अधिक से अधिक सकारात्मक सुझाव देने तथा इसके संदर्भ में अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने अपनी स्वरचित पुस्तक कर्मकुंभ भी भेंट किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयवर चौहान, जिला खनन अधिकारी सुखेंद्र सिंह, ईंट भट्ठा संघ के पदाधिकारीगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न