टेट अनिवार्यता के खिलाफ 24 नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे शिक्षक।

बरसठी, जौनपुर। 2011 से पूर्व शिक्षकों के लिए भी टीईटी अनिवार्य किए जाने के बाद शिक्षकों का विरोध तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रांतीय संयुक्त महामंत्री/जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने आगामी 24 नवंबर को दिल्ली को आयोजित राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय धरने की तैयारी तेज कर दी है।


सनद रहे कि टेट अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पूरे देश के शिक्षक 24 नवम्बर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एकदिवसीय धरना सुनिश्चित हुआ है। धरने को सफल बनाने के लिए 25 अक्टूबर से जनसंपर्क के क्रम में बरसठी ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जरौटा में बैठक हुई। इस अवसर पर मोर्चे के जिला संयोजक अमित सिंह ने बताया कि टीईटी को अनिवार्य किए जाने का आदेश शिक्षकों के हित में कत्तई नहीं है।
ब्लाक अध्यक्ष संतोष सिंह ने जनपदीय नेतृत्व को आश्वस्त किया कि बरसठी ब्लाक से भारी संख्या में शिक्षक 24 नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे।

सैकड़ों शिक्षकों ने अपना टिकट आरक्षित करवा लिया है।
इस अवसर पर जिला ऑडिटर डॉ0 अनुज सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी, संतोष सिंह बघेल, राम सिंह सोमेंद्र त्रिपाठी,प्रमोद सिंह,विनय सिंह,राघवेंद्र सिंह,विनोद यादव,बेचन राम,जटाशंकर यादव,सुनील यादव,अजित यादव,अबू तालिब,ओ पी अम्बेडकर,प्रेमचंद यादव,संदीप द्विवेदी, सर्वेश यादव,विनय शुक्ला,मनीष सिंह,रमाशंकर सिंह,सुमित कुमार सिंह,दीपक द्विवेदी इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह