डीएम ने कार्तिक पूर्णिमा के मद्देनजर राजेपुर स्थित त्रिमुहानी पर स्नान एवं मेला स्थल की तैयारी का किया लिया जायजा जिम्मेदारों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर — जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा गुरु नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के दृष्टिगत आज राजेपुर स्थित त्रिमुहानी पर स्नान एवं मेला स्थल की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

         निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि घाटों की पूरी साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा श्रद्धालुओं के सुविधार्थ तत्काल प्रकाश व्यवस्था की जाए। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए घाटों पर सुरक्षा जाली लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आपदामित्रों और गोताखोरों को भी तैनात करने के निर्देश दिए।

        उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। अतः सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

         इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को कोई दर्शन-पूजन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

          निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह, उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी केराकत सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के दिए सख्त निर्देश परीक्षार्थियों के लिए पेयजल व…

    Continue reading
    तेज गर्मी में स्कूल से लौटते बच्चों की बढ़ी मुश्किलें

    छुट्टी के समय धूप और लू से अभिभावक भी चिंतित जौनपुर- जनपद में बढ़ती गर्मी और तेज धूप के बीच विद्यालयों के समय में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

    तेज गर्मी में स्कूल से लौटते बच्चों की बढ़ी मुश्किलें

    पुरानी बाजार प्राथमिक विद्यालय में नामांकन मेले का आयोजन, 30 बच्चों का हुआ नामांकन

    खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

    भीषण गर्मी के चलते जौनपुर में न्यायालयों का समय बदला

    सरस्वती निकेतन इण्टर कॉलेज, में मेधावियों ने लहराया परचम