जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण, उपज का कराया आकलन

जौनपुर। दिनेश चंद्र ने बुधवार को खलीलपुर गांव में आयोजित धान फसल की सीसीई एग्री ऐप द्वारा क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया।
यह क्रॉप कटिंग जनपद में धान के उत्पादन और उत्पादकता का आकलन करने के उद्देश्य की गई, जिससे किसानों को उचित मूल्य मिल सके।
तहसील सदर क्षेत्र के अंतर्गत खलीलपुर गांव के किसान भारत पुत्र बाबूराम के खेत पर 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्र में धान की फसल काटी गई, कटाई के बाद धान का वजन 19.05 किलोग्राम प्राप्त हुआ जिसके आधार पर प्रति हैक्टेयर उत्पादकता 43.99 कुंतल प्रति हेक्टेयर आकी गई, इस मौके पर जिलाधिकारी ने किसानों से सीधा संवाद भी किया।
उन्होंने फसल कटाई कर रहे कृषकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित करते हुए किसानों को बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए क्राप कटिंग के आंकड़े महत्वपूर्ण होते हैं, इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से अपने नजदीकी क्रय केंद्र पर धान बेचने की अपील की ताकि उचित मूल्य मिल सके, उन्होंने पराली न जलाने की भी अपील की जिससे पर्यावरण प्रदूषण रोका जा सके और मिट्टी की उर्वरता अक्षुण्ण एवं कायम रहे। इस दौरान कुछ मुसहर समुदाय के लोगों का आवास पट्टा भी किया गया।
इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक ‘आत्मा’ डा. रमेश चंद्र यादव, तहसीलदार सदर, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, भूलेख एसपी सिंह, बीमा प्रतिनिधि सहित कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारी तथा किसान मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां