जौनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मखन्चू हत्याकांड का मुख्य आरोपी शक्ति बनवासी साथियों संग पिस्टल व कारतूस के साथ हुआ गिरफ्तार

जौनपुर–जिला पुलिस प्रमुख डॉक्टर कौस्तुभ अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के तहत जनपद की सरायख्वाजा पुलिस टीम ने बीती रात्रि हुई मुठभेड़ में मखन्चू हत्याकांड के मुख्य आरोपी शक्तिमान उर्फ शक्ति बनवासी पुत्र मनीराम निवासी कुहिया को साथियों संग पिस्तौल कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कथित मुठभेड़ के दौरान शक्ति के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने उसके कब्जे से मखन्चू की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल .32 बोर, दो खोखा कारतूस और एक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की।


बता दे की ‌01 नवम्बर 2025 की रात ग्राम कडैला में झाड़फूंक करने वाले मखन्चू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने पुलिस की चुनिंदा कई टीमों का गठन किया। जनपद की स्वाट टीम व सर्विलांस तथा थाना सरायख्वाजा की संयुक्त जांच में पता चला कि मृतक मखन्चू से शक्ति बनवासी का जमीन और पैसों को लेकर विवाद था। मखन्चू पर आरोप था कि उसने शक्ति की मां पर “मेलान (भूत)” कर दिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसी रंजिश में शक्ति ने अपने दो साथियों गोरख गौतम और शत्रुधन यादव के साथ मिलकर मखन्चू की हत्या कर दी थी।


मुखबिर की सूचना पर 08 नवम्बर को पुलिस ने गोरख गौतम पुत्र रामबचन गौतम निवासी कुहिया और शत्रुधन यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी गुरैनी, थाना खेतासराय को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों से पूछताछ में हत्या का पूरा राज खुल गया था।


मिली खबरों के अनुसार आज भोर मे करीब 02:10 बजे प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव मय टीम करंजाकला मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी एक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस के रोकने पर उसने जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया, जिसकी पहचान शक्तिमान उर्फ शक्ति बनवासी के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से पिस्टल, खोखा कारतूस और स्कूटी बरामद कर ली। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटीहै।

  • Related Posts

    दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की जनरल बॉडी बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम के न्यायालय के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    जौनपुर- दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ, जौनपुर की जनरल बॉडी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज संघ भवन में आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ताओं के…

    Continue reading
    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की जनरल बॉडी बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम के न्यायालय के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन