खाड़ी देश में युवक की मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम

खाड़ी देश में युवक की मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, तीन बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया

खेतासराय, जौनपुर – क्षेत्र के मनेछा गांव में आज सोमवार को उस समय मातमी सन्नाटा पसर गया जब खाड़ी देश में कार्यरत युवक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। हर किसी की आंखें नम हो उठीं। मिली खबरों के अनुसार, मनेछा गांव निवासी रविन्द्र बिन्द (35 वर्ष) पुत्र राम प्रताप बिंद बीते कई वर्षों से खाड़ी देश दुबई में रहकर प्लंबरी (पलंबर) का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

रोजी-रोटी की तलाश में विदेश गए रविन्द्र के परिवार को दीपावली के दिन ऐसी दर्दनाक खबर मिलेगी, किसी ने सोचा भी नहीं था। बताया जाता कि 20 अक्टूबर को दीपावली के दिन कार्य के दौरान रविन्द्र के ऊपर छत से कोई औजार उसके सिर पर अचानक गिर गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

सहकर्मियों ने जब अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। सहकर्मियों ने घटना की सूचना कंपनी प्रशासन और स्थानीय दूतावास को दी, जिसके बाद आवश्यक औपचारिकताओं के बाद शव को भारत भेजा गया। सोमवार की सुबह जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पत्नी सरोजा देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। तीन मासूम बच्चे अंश (10 वर्ष), अंकुश (7 वर्ष) और मुकेश (3 वर्ष) अपने पिता के पार्थिव शरीर को देख कर बिलख उठे। पूरा गांव शोक में डूब गया।

  • Related Posts

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के दिए सख्त निर्देश परीक्षार्थियों के लिए पेयजल व…

    Continue reading
    तेज गर्मी में स्कूल से लौटते बच्चों की बढ़ी मुश्किलें

    छुट्टी के समय धूप और लू से अभिभावक भी चिंतित जौनपुर- जनपद में बढ़ती गर्मी और तेज धूप के बीच विद्यालयों के समय में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

    तेज गर्मी में स्कूल से लौटते बच्चों की बढ़ी मुश्किलें

    पुरानी बाजार प्राथमिक विद्यालय में नामांकन मेले का आयोजन, 30 बच्चों का हुआ नामांकन

    खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

    भीषण गर्मी के चलते जौनपुर में न्यायालयों का समय बदला

    सरस्वती निकेतन इण्टर कॉलेज, में मेधावियों ने लहराया परचम