सेंट जॉन्स स्कूल के वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह में रही मनमोहक प्रस्तुति

“आंतरिक ज्वाला को प्रज्वलित करें-खेलें, प्रदर्शन करें और प्रबल बनें” थीम पर हुआ भव्य आयोजन

अतिथियों ने नन्हें मुन्ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

जौनपुर।

सेंट जॉन्स विद्यालय, सिद्दीकपुर में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस वर्ष समारोह की थीम रही-“आंतरिक ज्वाला को प्रज्वलित करें-खेलें, प्रदर्शन करें और प्रबल बनें।”

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे डॉ. महेन्द्र कुमार गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रोफेसर डॉ. अजय प्रताप सिंह (विभागाध्यक्ष, अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान, पूर्वांचल विश्वविद्यालय), डॉ. मनोज वत्स (सचिव, रेड क्रॉस सोसाइटी) और सुश्री श्यामा तिवारी (प्रभारी निरीक्षक, महिला थाना) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता फादर थॉमस सी, शिक्षा सचिव, डायोसिस ऑफ वाराणसी, ने की।समारोह की शुरुआत प्रार्थना नृत्य से हुई, जिसके बाद विद्यालय ध्वज फहराना, कबूतर एवं गुब्बारों का उड़ान तथा मशाल प्रज्वलन जैसी पारंपरिक गतिविधियों ने माहौल को ऊर्जावान बना दिया। नन्हे छात्रों द्वारा प्रस्तुत “पर दे झांकी मेरी” कव्वाली ने दर्शकों का मन मोह लिया।विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में कप एंड बॉल दौड़, मेंढक दौड़, पुस्तक संतुलन दौड़, बॉल पासिंग रिले, तथा वरिष्ठ वर्ग में 100, 200, 400 मीटर दौड़ और रिले दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुत एकांकी ‘कर्ण’, महिला सशक्तिकरण पर आधारित नृत्य, और ‘खेलोगे भारत तो जीतेगा भारत’ विषय पर प्रस्तुत एक्रोबैटिक प्रदर्शन एवं समूह नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।मुख्य अतिथि ने कहा कि-“खेल एवं संस्कृति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। प्रतियोगिता से अधिक महत्व सहभागिता और अनुशासन का है।”अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विजेता व उपविजेता पुरस्कार प्रदान किए गए।अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर फ्लिक्स डिसूजा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह