अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर खेल,कूद व संस्कृति कार्यक्रम में अव्वल आने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित।

जौनपुर-जिले में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस शिया इण्टर कॉलेज के मैदान में दिव्यांग बच्चों का शैक्षिक,सांस्कृतिक,खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डॉ दिनेश सिंह व विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ कौतुभ तथा मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया व विनीत सेठ रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने किया।मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन करते हुए माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल व जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शशिधर उपाध्याय ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा मसाल दौड़ कराकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। दृष्टि बाधित बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल,प्रमाण पत्र, ट्रैक शूट, प्लेट, टाफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सरकार से मिल रही सुविधाओं के विषय में दिव्यांग बच्चों के अभिभावक व दिव्यांग बच्चों को अवगत कराया। उन्होंने कहा इन सुविधाओं का लाभ लेकर ये दिव्यांग बच्चे भी सामान्य बच्चों की तरह अपना कार्य कर सकते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ कौस्तुभ ने कहा कि ये दिव्यांग बच्चे अपने आप को दिव्यांग ना समझे ये सामान्य बच्चों से कम नहीं है। उनके माता-पिता भी इनको दिव्यांग ना समझे पहले का दौर कुछ और था अब का दौर कुछ और है।दिव्यांग बच्चे भी सामान्य बच्चों जैसा प्रदर्शन कर सकते हैं तथा अपना जीवन जी सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान आलोक कुमार गुप्ता, रेखा त्रिपाठी, रेखा सिंह,अश्वनी सिंह,सुभाष गुप्ता,अरुण मौर्य,डां पीडी तिवारी,सीमा सिंह,ज्योति सिंह, अरुण सिंह, प्रमोद कुमार माली,त्रिभुवन सिंह पटेल, विनोद यादव, बदरून निशा,रेनू पटेल, अमर पटेल,संदीप आदि विशेष शिक्षक दिव्यांग बच्चे उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां