जीत सदा सत्य की ही होती है: डा. मदन मोहन


कथा के 7वें दिन उमड़ी श्रोताओं की भारी भीड़
जौनपुर। नगर के मायापुर कालोनी में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन सत्संग के 7वें दिन वाराणसी से पधारे कथा वाचक डा. मदन मोहन मिश्र ने बताया कि सत्य परेशान हो सकता है किन्तु पराजित नहीं हो सकता। जीत सदा सत्य की होती है। भवसागर में सत्य की नइया डगमगा सकती है, डूब नहीं सकती। भगवान ने स्यामंतक मणि लाकर अपने ऊपर लगे झूठे कलंक को गलत साबित किया तथा जामवंत के लडने की अभिलाषा भी पूर्ण किया।
उन्होंने आगे बताया कि परमात्मा व्यक्ति विशेष की सहायता नहीं करता, बल्कि पवित्र उद्देश्य की सहायता करता है। त्रेता में भगवान राम ने इन्द्र के अंश बालि का वध किया और सूर्य के अंश सुग्रीव को मित्र बनाते हैं किन्तु द्वापर में भगवान कृष्ण ने इन्द्र के अंश अर्जुन को मित्र बनाया और सूर्य के अंश कर्ण के मरने की व्यवस्था बनाते हैं। सुदामा चरित्र की चर्चा करते हुए कहा कि भगवान पूर्ण काम है तो सुदामा परम निष्काम है। सुदामा परमात्मा के दर्शन  की अभिलाषा से द्वारिका नगरी जाते हैं।
भागवत की कथा के प्रभाव से राजा परीक्षित भयमुक्त होकर परमधाम को चले गये। विज्ञान कृति का विश्लेषणकर्ता है तो अध्यात्मकर्ता का अन्वेषण करता है। विज्ञान के बल पर आदमी मछली की तरह पानी में तैर रहा है। पक्षी की तरह आकाश में उड़ रहा है लेकिन अध्यात्म के अभाव में आदमी की तरह धरती पर नहीं चल पा रहा है। सुन्दर तन वाले को भगवान् के पास जाना पड़ता है किन्तु सुन्दर मन वाले के पास स्वयं भगवान आते हैं। मंच संचालन डा अखिलेश चन्द्र पाठक ने किया। आभार प्रकाश आयोजक दिनेश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
001

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां