डीएम ने महाराजगंज थाने का आकस्मिक निरीक्षण, जिम्मेदारों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र के द्वारा थाना महाराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम का अवलोकन किया, कक्ष में कंप्यूटर सिस्टम के रखरखाव और साफ सफाई पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी तथा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों की कार्य पद्धति, कार्य कुशलता और स्वच्छता के प्रति जो संदेश दिया गया है, वह यहां देखने को मिला है।

सुव्यवस्थित तरीके से कंप्यूटर सिस्टम सहित अन्य उपकरण रखे गए हैं। उन्होंने इसकी सराहना करते हुए थाना प्रभारी व दीवान को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि थाना परिसर में इतने कम संसाधन में भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो निश्चय ही एक नजीर है। उन्होंने थाना परिसर में अन्य कक्ष, अभिलेखों के रखरखाव, आर.ओ. प्लांट की क्रियाशीलता का परीक्षण, मिशन शक्ति केंद्र आदि का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के द्वारा क्राइम रजिस्टर के ऑनलाइन तथा मैन्युअल संचालन के संदर्भ में भी जानकारी ली गई। इसके ँ ऋ वंशसाथ ही थाना परिसर स्थित मंदिर में दर्शन पूजन भी किया गया।
इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां