सामाजिक समरसता व दलित-पिछड़े वर्गों की एकजुटता पर आजमगढ़ में ऐतिहासिक बैठक

आजमगढ़

जनपद मुख्यालय स्थित हरिऔध कला केंद्र परिसर में रविवार को भगवान निषाद राज जनसेवा समिति के तत्वावधान में एक ऐतिहासिक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता को मजबूत करने और राजनीति में दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यक वर्गों की एकजुटता सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। मौके पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता चौधरी सत्यराज अंसारी ने की, जबकि संचालन दीपक साहनी गुरुजी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक धर्मेंद्र निषाद ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में शोषित और वंचित वर्गों का एक मंच पर आना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं, बल्कि सभी वर्गों को समान संवैधानिक अधिकार दिलाना है।

वक्ताओं ने इस बात पर चिंता जताई कि किस प्रकार जातियों और समुदायों को विभाजित कर उनकी राजनीतिक शक्ति को कमजोर किया जा रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर यह निर्णय लिया गया कि संगठन गांव-गांव जाकर सामाजिक एकता का संदेश देगा और दबे-कुचले लोगों की आवाज बुलंद करेगा।

समन्वय बैठक में बलिया, मऊ, प्रयागराज समेत कई जिलों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं व अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में कानूनी व संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां