शिक्षित होकर स्वयं के साथ समाज को भी विकसित करने में अग्रणी योगदान देना चाहिए: कृपाशंकर सिंह

विनम्रता व्यक्ति के जीवन का सबसे बड़ा गुण है :डॉ. दिनेश चंद्र सिंह

मां इस धरती पर सबसे बड़ी देवता होती है: ओमप्रकाश सिंह

केराकत जौनपुर

क्षेत्र के ग्राम कुसरना हनुमान नगर स्थित पार्वती पब्लिक स्कूल में रविवार पूर्वाह्न विद्यालय का इक्कीसवां वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नौनिहालों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम के दौरान नृत्य, गीत, नाट्य व देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। बच्चों के आत्मविश्वास और मंचीय कौशल की सभी ने सराहना की।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि शिक्षा धनोपाजर्न के लिए नहीं है। यह समाज सेवा के लिए है। सभी को शिक्षित होकर स्वयं विकसित होने के साथ ही समाज को भी विकसित करने में अग्रणी योगदान देना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “मां इस धरती पर सबसे बड़ी देवता होती है, जिनके संस्कारों से बच्चे का भविष्य आकार लेता है।”
वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दिनेशचंद सिंह ने कहा कि “विनम्रता व्यक्ति के जीवन का सबसे बड़ा गुण है। समर्पित भाव से शिक्षा ग्रहण करने वाले शिष्य को गुरु श्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करते हैं, जिससे उसका सर्वांगीण विकास होता है।”
अंत में विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव समारोह विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और सांस्कृतिक समृद्धि का सजीव उदाहरण बना।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, प्रधानाचार्य अरुण पाण्डेय, शिक्षक राजीव सिंह, सरिता सिंह, अतवारु विश्वकर्मा, सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक संजय सिंह ने की किया। विद्यालय के संरक्षक रामऔतार सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष तिवारी द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर, 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य

    ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर, 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य जौनपुर, 17 अप्रैल 2026 (सू०वि०)। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी.के. सिंह ने बताया…

    Continue reading
    वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वृद्धाश्रम सुविधा उपलब्ध

    जौनपुर– जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी है कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम-2007, उ०प्र० नियमावली 2014 एवं उ०प्र०…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर, 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वृद्धाश्रम सुविधा उपलब्ध

    मेडिकल कालेज, जौनपुर में छात्रों का शैक्षणिक कलाकृतियों एवं प्रतिरूप निर्माण में उत्कृष्ट प्रदर्शन

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित