पारिवारिक विवाद व पैसों को लेकर युवक ने माँ बाप को काटकर नदी में फेंका


जौनपुर – जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव की दलित बस्ती निवासी एक युवक ने पारिवारिक तथा पैसों के विवाद में अपने वृध्द माँ बाप को काटकर गोमती नदी में फेंक दिया।घटना की जानकारी होते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए।
उक्त गांव निवासी श्यामबहादुर के पास तीन पुत्रियां तथा एक पुत्र है।उसका पुत्र अम्बेश कुमार दूसरे नम्बर पर है। बताया जाता है कि अम्बेश कुमार कोलकाता रहता था।वह वहां पर शादी करके परिवार व दो बच्चो के साथ रहने लगा।तीन माह से वह अकेला घर आ गया था।वह अपने पिता श्यामबहादुर से पैसे को लेकर आये दिन विवाद करने लगा। उसके द्वारा किये इस व्यवहार के बाद उसके पिता उससे काफी नाराज रहने लगे।इस दौरान अम्बेश को लगा कि उसके पिता उसकी बहनों को भी प्रॉपर्टी में हिस्सा देना चाहते है।वह पिता से पैसा लेना चाहता था।पिता ने पैसा देने से मना किया।
इससे आक्रोशित पुत्र ने पिता श्यामबहादुर 65 वर्ष तथा अपनी माँ बबिता देवी 63 वर्ष को काटकर बोरे में भर कर गोमती नदी में ले जाकर फेक दिया।यह घटना आठ दिसम्बर की है।आठ दिसम्बर को पिता का फोन नही लगने पर बड़ी बेटी वंदना ने भाई को फोन किया।तो पता चला कि अम्बेश भी लापता है। 13 दिसम्बर को उसकी बहन ने थाने में माँ बाप तथा भाई के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया।पुलिस ने तीनो को तलाशना शुरू किया।पुलिस ने अम्बेश को बरामद कर लिया।उसके बाद हुई पूछताछ में अम्बेश ने ऊक्त घटना का खुलासा किया।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि अम्बेश कुमार ने पूछताछ में घटना की जानकारी दिया।उसने बताया कि लाशों को वह गोमती नदी में बेलाव घाट पूल पर से ले जाकर फेंक दिया।फिलहाल पुलिस मौके पर जाकर दोनो लाशों की खोजबीन करवा रही है।

  • Related Posts

    ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर, 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य

    ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर, 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य जौनपुर, 17 अप्रैल 2026 (सू०वि०)। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी.के. सिंह ने बताया…

    Continue reading
    वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वृद्धाश्रम सुविधा उपलब्ध

    जौनपुर– जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी है कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम-2007, उ०प्र० नियमावली 2014 एवं उ०प्र०…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर, 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वृद्धाश्रम सुविधा उपलब्ध

    मेडिकल कालेज, जौनपुर में छात्रों का शैक्षणिक कलाकृतियों एवं प्रतिरूप निर्माण में उत्कृष्ट प्रदर्शन

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित