जौनपुर क्रिकेट सोसाइटी से मीनाक्षी यादव का प्रदेश स्तर पर हुआ चयन


परिवार, गांव सहित जनपद में दौड़ी खुशी की लहर, लोगों ने दी बधाई
जौनपुर। जनपद के बक्शा क्षेत्र के सादनपुर गांव निवासी मीनाक्षी यादव पुत्री संजय यादव का प्रदेश स्तर पर चयन हो गया जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी। मीनाक्षी का चयन अंडर—15 की टीम में हुआ है। क्रिकेट सोसाइटी ऑफ जौनपुर के सचिव सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि मीनाक्षह का चयन महिला अण्डर-15 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। मीनाक्षी के मजबूत इरादे और कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि उसका चयन उत्तर प्रदेश अण्डर-15 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। यह चयन उसके भारतीय महिला टीम की जर्सी पहनने के सपने और एक मजबूत निर्णायक कदम है। एसोसिएशन के सचिव ने कहा कि मीनाक्षी यह उपलब्धि उन हजारों बेटियों के लिये प्रेरणास्रोत है जो छोटे गांव से बडे सपने देखती है। यह पूरे जिले के लिये गौरव का क्षण है। मीनाक्षी का लक्ष्य भारतीय महिला क्रिकेट टीम में स्थान बनाकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश, जनपद और गांव नाम रोशन करना चाहती है। उन्होंने अपना श्रेय जौनपुर के सचिव सहित अपने माता-पिता को दिया है जिसके मार्गदर्शन और सहयोग से वह अपनी उपलब्धी का आधार मानती है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां