समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने समाचार पत्र विक्रेताओं को किया ड्रेस वितरित


कहा— हर मौसम में कड़ी मेहनत करते हैं समाचार पत्र विक्रेता बन्धु
जौनपुर। जौनपुर समाचार पत्र विक्रेता संघ के सदस्यों को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने ड्रेस, जैकेट, जर्सी एवं शूज वितरित किया। यह वितरण उनकी अनुपस्थिति में उनका प्रतिनिधित्व कर रहे समाजसेवी शिवा सिंह ने किया।


इस मौके पर अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार शशिमोहन सिंह क्षेम ने कहा कि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह की सोच बहुत अच्छी एवं नेक है। सुबह आंख खुली और अखबार आपके हाथ में होता है, यह सब अख़बार विक्रेताओं की बदौलत होता है जिनकी पीड़ा को समझकर उन्होंने जो कार्य किया है, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाय, कम है।


इसी क्रम में समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह का प्रतिनिधित्व कर रहे शिवा सिंह ने कहा कि यह सभी समाचार पत्र विक्रेता जाड़ा, गर्मी, बरसात की परवाह किये बगैर भोर में अखबार की प्रतियां घर-घर पहुंचाते हैं। यह बहुत कठिन काम है। इनको तो शासन—प्रशासन एवं समाजसेवियों को हर संभव सहयोग बराबर करना चाहिए।
इसके पहले उपरोक्त अतिथियों सहित सम्पादक आदर्श कुमार, समूह सम्पादक रामजी जायसवाल, अवधेश यादव, अम्बुल शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम की शुरूआत किया जिसके बाद समाचार पत्र विक्रेताओं ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष राम सहारे मौर्य ने अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात् आदर्श कुमार ने समाचार पत्र विक्रेताओं को संगठन के नियम बताया। साथ ही समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के इस नेक कार्य की सराहना किया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष राम सहारे मौर्य ने किया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राम प्यारे प्रजापति, अवधेश मौर्य, मंगरु राम मौर्य, नरेंद्र मौर्य, सुनील मौर्य, बबलू मौर्य, विजय शर्मा, पंकज मौर्या, मो. इलियास, गुलफाम, मो. रफीक, भारत मौर्य, संतोष मौर्य, राजेश मौर्य, राम दुलारे मौर्य, कुलदीप साहू, शिवशंकर प्रजापति, प्रवीण शर्मा, शैलेन्द्र मौर्य, रमेश मौर्य, सोनू साहू, अखिलेश मौर्य, संतोष पचोखर, मनीष मौर्य, चन्द्रेश मौर्य, राजकुमार, अनिल मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में महासचिव अवधेश मौर्य ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां