मकर संक्रांति पर मानवता का संदेश जेसीआई जौनपुर युवा के अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में वृद्धाश्रम में बाँटा स्नेह और आहार

जौनपुर- मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सेवा और संवेदना की अनूठी मिसाल पेश करते हुए JCI Jaunpur Yuva द्वारा ‘आहार Share a Bite सेवा पहल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने स्थानीय वृद्धा आश्रम पहुँचकर बुज़ुर्गों के साथ समय बिताया, उन्हें आहार वितरित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत भावुक और गरिमामय रहा। बुज़ुर्गों के चेहरों पर मुस्कान और आँखों में अपनापन साफ झलक रहा था। इस सेवा कार्य में श्री रवि चौबे का विशेष सहयोग उल्लेखनीय रहा, जिनके योगदान से कार्यक्रम और भी प्रभावशाली बन सका।

इस अवसर पर Founder President JC आकाश केसरवानी एवं IPP JC अवनीश केसरवानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में Lady Chairperson दीक्षा अग्रहरि, JC शैंकी प्रधान, JC प्रियांशु साहू, JC हर्षित केसरवानी, JC अमन अस्थाना, JC सूरयांक साहू, JC आर्यन सेठ, संगठन के Secretary JC श्रेयश जायसवाल एवं JCRT रश्मि केसरवानी सहित अनेक जयसी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

सेवा पहल को सफल बनाने में JC शैंकी प्रधान, JC प्रियांशु साहू, JC शुभम साहू एवं Treasurer JC प्रभात भाटिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं सामग्री एवं विशेष सहयोग के रूप में ZD International JC शिवम सिंह तथा Zone President JC गौरव सेठ का मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त हुआ।

संस्था की ओर से बताया गया कि JCI Jaunpur Yuva समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखेगी।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां