चाइनीज मांझे से मौत के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च, डॉ. समीर हाशमी को दी गई श्रद्धांजलि

जौनपुर – चाइनीज मांझे की चपेट में आकर फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. समीर हाशमी की दर्दनाक मौत से पूरे जनपद में शोक और आक्रोश का माहौल है। बीते दिनों हुई इस हृदयविदारक घटना के बाद दिवंगत आत्मा की शांति एवं चाइनीज मांझे के बहिष्कार की मांग को लेकर जौनपुर फिजियोथेरेपी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया।
कैंडल मार्च जेसीज चौराहे से प्रारंभ होकर सद्भावना पुल के रास्ते गोपी घाट पर समाप्त हुआ। इस दौरान उपस्थित फिजियोथैरेपिस्टों एवं नागरिकों ने मोमबत्तियां जलाकर डॉ. समीर हाशमी को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की तथा चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चाइनीज मांझा जानलेवा है और इसके कारण अब तक कई निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है।


श्रद्धांजलि सभा में डॉ. महेंद्र पाल, डॉ. संतोष मौर्या, डॉ. अमित तिवारी, डॉ. वरुण कुमार गोंड, डॉ. अश्वनी चौबे, डॉ. योगेश, डॉ. रितेश अग्रहरि, डॉ. शरद मिश्रा, डॉ. प्रदीप मौर्या, डॉ. ऋषि यादव, डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. अनंत चौहान सहित जौनपुर फिजियोथेरेपी वेलफेयर एसोसिएशन के समस्त सदस्य एवं बड़ी संख्या में फिजियोथैरेपिस्ट उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

  • Related Posts

    अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन का शिकंजा, जून में 56 वाहनों पर कार्रवाई, 30 लाख रुपये जुर्माना वसूला

    जौनपुर। जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन तथा ओवरलोड वाहनों की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी…

    Continue reading
    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शाही किले में भव्य योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    पूर्व गृह राज्य मंत्री,राज्य मंत्री /सदर विधायक सहित सम्मानितजनोने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ जौनपुर 21 जून – शासन के निर्देश के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन का शिकंजा, जून में 56 वाहनों पर कार्रवाई, 30 लाख रुपये जुर्माना वसूला

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शाही किले में भव्य योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    सक्षम स्थापना दिवस पर दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

    ओ-लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन 10 जुलाई तक

    अधिवक्ता परिषद की बैठक में संघ की गतिविधियों पर हुआ विचार-विमर्श

    डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार देर सायं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न ।