तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ऑनलाइन पुरातन छात्र समागम का आयोजन

गुरु–शिष्य परंपरा की मजबूती और भावनात्मक जुड़ाव का बना सशक्त मंच

जौनपुर

तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ऑनलाइन ‘पुरातन छात्र समागम’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने यह सिद्ध कर दिया कि समय और दूरी चाहे कितनी भी बढ़ जाए, गुरु और शिष्य के बीच का स्नेह, सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव कभी कम नहीं होता। देश के विभिन्न राज्यों में कार्यरत पूर्व छात्र–छात्राओं ने इस वर्चुअल मंच के माध्यम से महाविद्यालय से अपने रिश्ते को फिर से जीवंत किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ आईक्यूएसी संयोजक प्रोफेसर सुदेश सिंह एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुधांशु सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इसके पश्चात डॉ. गीता सिंह ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी पुरातन छात्रों का अभिनंदन किया। प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पुरातन छात्र महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा के संवाहक होते हैं और अपने कर्म, व्यवहार व उपलब्धियों से संस्थान की पहचान को और सशक्त बनाते हैं।


पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर समर बहादुर सिंह ने कहा कि महाविद्यालय से मिली शिक्षा और संस्कार आज भी पूर्व छात्रों को जीवन में निरंतर प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं। वी.बी. सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के डीन प्रोफेसर अजय कुमार दुबे ने सभी पूर्व छात्र–छात्राओं के उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की।


समागम के दौरान विभिन्न राज्यों और संस्थानों में कार्यरत पूर्व छात्रों द्वारा साझा किए गए संस्मरण, विचार, पुरानी तस्वीरें और वीडियो से तैयार ‘वर्चुअल कोलाज’ ने सभी को भावुक कर दिया। डॉ. जय प्रकाश सिंह, डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. माया सिंह, डॉ. सुमन कुशवाहा, डॉ. शैलेश कुमार यादव सहित अन्य पुरातन छात्रों ने भी अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. वैभव सिंह ने किया। अंत में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुधांशु सिंह ने विभाग की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर रीता सिंह ने करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां