पुलिस ने अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

जौनपुर- अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस की जफराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना जफराबाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार चेकिंग अभियान के दौरान नावघाट पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति की जांच की गई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर तथा दो जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंकित विश्वकर्मा पुत्र मैनबहादुर विश्वकर्मा निवासी वीरभानपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना जफराबाद में मुकदमा अपराध संख्या 92/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार यादव, मुख्य आरक्षी मंजीत प्रसाद, आरक्षी अखिलेश यादव, आरक्षी रजत वर्नवाल तथा आरक्षी सुशील सरोज शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है

  • Related Posts

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    जौनपुर 12 जुलाई,-प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत सामाजिक वानिकी प्रभाग, जौनपुर द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जनपद में…

    Continue reading
    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

    जौनपुर। थाईलैंड में आयोजित जूनियर एशियाड कुश्ती चैंपियनशिप (अंडर 20) में रजत पदक जीतकर गजना, धर्मापुर के युवा पहलवान सौरभ यादव ने ना सिर्फ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

    पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं हेतु निःशुल्क ’ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित