घास की रोटी खा ली पर मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं किया महाराणा प्रताप ने: डा. महेंद्र सिंह

  • मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले महान योद्धा को युगों युगों तक लोग करेंगे याद: कृपाशंकर सिंह,पूर्व गृह राज्य मंत्री
  • कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित प्रेक्षागृह में राजपूत सेवा समिति द्वारा समाज के मेधावियों को किया गया सम्मानित
  • जौनपुर—–जिला मुख्यालय के
    कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रेक्षागृह में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयंती पर राजपूत सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित मेधावी प्रतिभा सम्मान का आयोजन हुआ। राजपूत समाज के आईएएस, पीसीएस में चयनित 11 मेधावियों के साथ साथ यूपी बोर्ड में जनपद में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र को सम्मानित किया गया।

  • कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे डा. महेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बीर शिरोमणि महाराणा प्रताप अदम्य साहस और बीरता के प्रतीक थे। उन्होंने घास की रोटी खाई लेकिन मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं किया। वे देश के हर दिल में बसे है। उनके गौरव गाथा को दुनिया में लोग याद कर रहे है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने जिस भारत का सपना देखा था, जिस भारत की वे कल्पना करते थे आज फिर से वो भारत खड़ा हो गया है। दुनियां के अंदर भारत का परचम फहर रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव परिणाम से न सिर्फ बंगाल बल्कि पूरा देश आह्लादित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाराज सरकार के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि अदम्य साहस और बीरता के प्रतीक महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य के प्रयासों के लिए राजपूत समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले इस महान योद्धा को युगों युगों तक याद किया जाएगा। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत किया। सलमान शेख की टीम ने गणेश वंदना के बाद महाराणा प्रताप जी के जीवन पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को रोमांचित कर दिया। राजपूत सेवा समिति के सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने स्वागत भाषण के साथ समित के द्वारा समाज हित में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी देते हुए महाराणा प्रताप पार्क के पास एक संग्रहालय हाल के निर्माण की बात कही। अतिथियों द्वारा पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी अभिषेक सिंह, विशाल सिंह, राजिता सिंह, हिमालय सिंह, आदित्य सिंह, विनीत सिंह, किशन सिंह, प्रमय सिंह के साथ ही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र राजशेखर सिंह को सम्मान पत्र व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
    वक्ताओं में पूर्व सांसद डा. कृष्ण प्रताप सिंह, शाहगंज के विधायक रमेश सिंह, पूर्व विधायक डा.हरेंद्र प्रसाद सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता /समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, पूर्व चेयरमैन जिला पंचायत जौनपुर श्रीमती कमला सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पूर्व भाजपा प्रत्याशी मलहनी विधानसभा सतीश सिंह, ब्लाक प्रमुख राहुल सिंह, सत्येंद्र सिंह फ़ंटू, विनय सिंह, राहुल सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना श्यामराज सिंह, डा. अंजना सिंह सहित समिति के सदस्य व भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन शरद सिंह व आभार जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम ने ज्ञापित किया।
  • पुलिस बूथ महाराणा प्रताप पार्क का हुआ उद्घाटन
    कलीचाबाद में स्थित महाराणा प्रताप पार्क के पास शनिवार को पुलिस बूथ का उद्घाटन पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने फीता काटकर किया। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव व सहायक पुलिस अधीक्षक/ सीओ सीटी गोल्डी गुप्ता के साथ थाना प्रभारी लाइन बाजार व राजपूत सेवा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे