जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर बच्चों के साथ एमडीएम ग्रहण किया गया

जौनपुर

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल के द्वारा प्राथमिक विद्यालय शीतला चौकिया, विकासखण्ड धर्मापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय शिक्षामित्र के अतिरिक्त समस्त अध्यापक उपस्थित पाये गये। छात्र संख्या 7.50 बजे तक मात्र 14 छात्र उपस्थित हुए, तत्पश्चात प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। छात्र उपस्थिति न्यून पाये जाने पर प्र0अ0 को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया तथा विद्यालय में कार्यरत रसोइया द्वारा विद्यालय परिसर, किचन की साफ-सफाई सुचारू-रूप से किया जा रहा था, जिसपर रसोइयां का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कृत किया गया। अनुपस्थित पाये गये शिक्षामित्र का अग्रिम आदेश तक मानदेय अवरूद्व किया गया।
इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय सिद्दीकपुर विकासखण्ड करंजाकला का प्रातः 8.30 बजे निरीक्षण किया गया। विद्यालय में समस्त अध्यापक उपस्थित पाये गये। विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता संतोषजनक पायी गयी। विद्यालय में साफ-सफाई हेतु प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया।


प्राथमिक विद्यालय खानपुर अकबर, विकासखण्ड करंजाकला के निरीक्षण के दौरान समस्त अध्यापक उपस्थित पाये गये । विद्यालय में भौतिक परिवेश अत्यन्त गंदा पाया गया। विद्यालय का चहारदीवारी टूटा पाया गया। जल निकासी नाली से जल जमाव के कारण छात्रों के आवागमन में कठिनाई पायी गयी। इसके संदर्भ में तत्काल अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जौनपुर एवं नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि से तत्काल दूरभाष पर वार्ता किया गया। जिसके पश्चात नगर पालिका के अधिशासी अभियन्ता एवं नगर पालिका के अध्यक्ष प्रतिनिधि उपस्थित होकर विद्यालय के भौतिक परिवेश को सुदृढ़ करने हेतु कार्ययोजना बनायी गयी, तथा एक माह में सुधार करने हेतु आश्वासन दिया गया।
प्राथमिक विद्यालय तरसांवा विकासखण्ड शाहगंज के निरीक्षण के समय पाया गया कि बच्चें अव्यस्थित ढंग से एम0डी0एम0 ग्रहण कर रहे थें। एम0डी0एम0 ग्रहण करते समय बच्चों के साथ कोई भी स्टाफ उपस्थित नही थेें। प्रधानाध्यापक के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल बरामदे में टाट-पट्टी पर बैठाकर बच्चों के साथ भोजन ग्रहण किया गया। एम0डी0एम0 की गुणवत्ता मानक के अनुसार नही पाया गया, जिसपर प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ निरीक्षण तिथि का वेतन अवरूद्व कर, कारण बताओं नोेटिस जारी किया गया।
कम्पोजिट विद्यालय सिद्दीकपुर विकासखण्ड करंजाकला के निरीक्षण के समय समस्त स्टाफ उपिस्थत पाये गये। विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता अच्छी पायी गयी। कक्षा 08 के छात्र आरूषि एवं विशेष द्वारा गणित विषय में लघुत्तम्/महत्तम् समापवर्तक के प्रश्नों को ब्लैकबोर्ड पर हल किये जाने पर उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे