प्रशासनिक न्यायाधीश नीरज तिवारी ने माता शीतला धाम में किया पूजन-अर्चन

जौनपुर

प्रयागराज उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं जौनपुर जनपद के प्रशासनिक न्यायाधीश नीरज तिवारी ने जौनपुर आगमन पर माता शीतला चौकियां धाम पहुंचकर परिवार सहित विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। दर्शन के उपरांत उन्होंने कहा कि माता शीतला चौकियां माई जगजननी हैं और उनके दर्शन कर वह स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं।

मंदिर परिसर में उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।


इस अवसर पर माता शीतला चौकियां धाम ट्रस्ट की ओर से महंत विवेकानंद विवेक महाराज के नेतृत्व में न्यायमूर्ति का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें माता शीतला की प्रतिमा, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण भक्तिमय बना रहा और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।


इस अवसर पर जिला जज सुशील कुमार शशि, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वेता यादव, न्यायाधीश शालिनी, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया अधिवक्ता, प्रबंधक अजय कुमार पंडा, मंदिर अध्यक्ष विकास पंडा, उप महंत सुजीत पंडा, विशाल पंडा, राजेश पंडा तथा कलाकार आशीष माली सहित जनपद के कई न्यायिक, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे