एआरटीओर प्रवर्तन ने शहर के विभिन्न मार्गों पर चलाया विशेष चेकिंग अभियान, माडिफाईड साइलेंसर युक्त 05 बुलेट बाइको व अन्य का कटा चालान

जौनपुर 10 मई – जनपद की सड़कों पर मॉडिफाइड साइलेंसर के जरिए ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध परिवहन विभाग ने सख्त कार्यवाही किया।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।


इस अभियान के दौरान विशेष रूप से उन बुलेट मोटरसाइकिल चालकों का चालान काटा गया, जिन्होंने कंपनी से मिले मानक साइलेंसर को हटाकर तेज आवाज वाले ’मॉडिफाइड साइलेंसर’ लगवा रखे थे। उन्होंने अवगत कराया कि इन साइलेंसरों से निकलने वाली तेज और कर्कश आवाज न केवल आम जनता के लिए परेशानी का सबब बनती है, बल्कि इससे ध्वनि प्रदूषण का स्तर भी काफी बढ़ जाता है।


एआरटीओ (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि सघन चेकिंग के दौरान कुल 05 ऐसे दोपहिया वाहनों को पकड़ा गया जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इन सभी वाहनों का मौके पर ही चालान काटा गया।


उन्होंने वाहन स्वामियों को कहा कि मानक के विपरीत साइलेंसर लगवाना मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। “सड़कों पर शांति व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।

भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा और यदि कोई दोबारा नियमों को तोड़ते हुए पाया गया, तो वाहन को सीज करने की कार्रवाई की जायेगी। उक्त अभियान में प्रमोद कुमार यात्री/मालकर अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे