मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में बीएससी प्रयोगात्मक परीक्षा 16 व 18 मई को

छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य, सुबह 9 बजे पहुंचने के निर्देश

जौनपुर

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग की बीएससी प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है। विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीएससी द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 एवं 18 मई को आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि 16 मई को बीएससी द्वितीय सेमेस्टर एवं चतुर्थ सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न होगी, जबकि 18 मई को बीएससी षष्ठम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं कॉलेज परिसर में निर्धारित समय के अनुसार कराई जाएंगी।

विभागाध्यक्ष ने सभी छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया है कि वे अपनी डिसर्टेशन एवं प्रयोगात्मक फाइल के साथ प्रातः 9 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की जिम्मेदारी स्वयं की होगी। परीक्षा को लेकर विभागीय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे