फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) में शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। रविकांत दिवाकर (AIR 55), शिवांश आनंद (एआईआर 152), दिव्यांश जायसवाल (एआईआर 173) और साक्षी कुमारी (एआईआर 192) उन छात्रों में शामिल हैं जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ये उपलब्धियां फिज़िक्सवाला के लर्निंग इकोसिस्टम के उन विकल्पों की सुविधा को दर्शाती हैं, जहां छात्र अपनी पसंद और सीखने के तरीके के अनुसार ऑनलाइन कोर्सेज या टेक-इनेबल्ड पीडब्ल्यू विद्यापीठ सेंटर्स के माध्यम से तैयारी कर बेहतर परिणाम हासिल कर रहे हैं।

फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) के संस्थापक और सीईओ, अलख पांडे ने कहा, ” नीट 2026 की तैयारी करने वाले हर छात्र को मेरी हार्दिक बधाई। आपने इस सफर में जो मेहनत, अनुशासन और समर्पण दिखाया है, वह सराहनीय है। जिन छात्रों ने आज अपनी सफलता हासिल की है, उन्होंने इसे पूरी मेहनत से कमाया है। और जो इस बार अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए, उनसे मैं यही कहना चाहूंगा कि यह परीक्षा आपकी पूरी क्षमता या आपके भविष्य की पहचान नहीं है। आपके सामने आगे बढ़ने के कई अवसर हैं और यह सफर का केवल एक पड़ाव है।”

इसके अलावा, गोरखपुर में छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिमांशु पांडेय (एआईआर 677), रणधीर यादव (एआईआर 3680) और समीर अहमद (एआईआर 4384) सहित कई छात्रों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

रविकांत दिवाकर ने कहा, “अपनी मेहनत का फल मिलता देख मुझे बहुत खुशी हो रही है। पीडब्ल्यू के बैचेज़ ने मेरी सभी उलझनों को दूर करने में मदद की। शिक्षकों ने हर कॉन्सेप्ट को इतनी अच्छी तरह समझाया कि मुझे सिर्फ फॉर्मूले याद नहीं करने पड़े, बल्कि उनके पीछे का लॉजिक भी समझ आया। जब भी किसी कठिन सवाल में अटकता था, तो वीडियो सॉल्यूशंस ने तुरंत सही तरीका समझाया, जिससे मेरा काफी समय बचा।”

शिवांश आनंद ने कहा, “यह स्कोर हासिल करके बहुत अच्छा लग रहा है और मुझे खुशी है कि मेरी मेहनत रंग लाई। मेरे लिए सबसे ज्यादा मदद डेली प्रैक्टिस पेपर्स से मिली। नियमित टेस्ट देने से मुझे समय का सही इस्तेमाल करना और बिना घबराए पेपर हल करना आया। शिक्षकों ने मेरे सभी डाउट्स दूर किए और यह भी बताया कि मैं कहां गलती कर रहा हूं, जिससे मैं असली परीक्षा से पहले उन्हें सुधार सका।”

फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) का नीट कोचिंग मॉडल छात्रों को आसान, किफायती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर आधारित है। इसके तहत डेली प्रैक्टिस क्वेश्चन्स, वीडियो सॉल्यूशंस के साथ मॉक टेस्ट्स, 24×7 डाउट रेजोल्यूशन और AI-पर्सनलाइज़्ड रिविजन जर्नी जैसी सुविधाएं दी जाती हैं, ताकि हर छात्र, चाहे वह किसी भी शहर या परिवेश से हो, अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सके।

इस वर्ष लगभग 20 लाख छात्रों ने NEET (UG) 2026 की परीक्षा दी, जिनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार विभिन्न अंडरग्रेजुएट मेडिकल प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए क्वालिफाई हुए।

  • Related Posts

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading
    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    जौनपुर- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर द्वारा जनपद के विभिन्न विकासखंडों का सघन औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण प्रातः 08:15 बजे विकासखंड मुफ्तीगंज स्थित प्राथमिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह