
जौनपुर – जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी, जौनपुर सैमुअल पॉल एन. ने अवगत कराया है कि जनपद में उत्तर प्रदेश विधान परिषद वाराणसी खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान 23 अक्टूबर 2026 को होना नियत है। कलेक्ट्रेट के समस्त न्यायालय कक्षों को उक्त निर्वाचन में मतदेय स्थल बनाया गया है। मतदान को सकुशल, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु 22 अक्टूबर 2026 को मतदान पार्टियां कलेक्ट्रेट न्यायालय कक्ष पर पहुंचेगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी। उक्त के निर्वाचन के दृष्टिगत 22 अक्टूबर एवं 23 अक्टूबर 2026 को समस्त न्यायालय वादकारियों के लिए बंद रहेंगे। उक्त के अतिरिक्त यह भी अवगत कराया है कि उक्त तिथियों में कलेक्ट्रेट परिसर में समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।


