
जौनपुर -शहर की प्रतिष्ठित फर्म गहना कोठी भगेलू राम राम जी सेठ परिवार की तरफ से आज 22 नवंबर को शहर के सद्भावना पुलिस स्थित नवदुर्गा मंदिर से अपरान्ह 3:00 बजे से कलश यात्रा प्रारंभ होगी। कार्यक्रम के आयोजन विनीत सेठ बताया कि यह कलश यात्रा शहर के ओलन्दगंज,शाहीपुल, कोतवाली चौराहा, व,अटाला मस्जिद के सामने से होते हुए राजा जौनपुर के हवेली के पास स्थित विवाह मैरेज हॉल आयोजन स्थल पर पहुंचेगी ।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विनित सेठ ने सभी भक्त जनों से आग्रह किया है कि सभी भक्तगण निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्तर पर पहुंचकर धार्मिक प्रतिष्ठान स्थल पर अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज कराए।


