सभासद पुत्र तथा पति ने सफाईकर्मी को पीटा,मुकदमा दर्ज

जफराबाद।क्षेत्र के नगर पंचायत कजगांव में सोमवार को सभासद पुत्र तथा सभासद पति ने एक सफाईकर्मी को पिट कर घायल कर दिया।घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया।
अम्बेडकर नगर के बसखारी क्षेत्र के कटैया गंजन गांव निवासी विशाल विश्वकर्मा पुत्र दयाशंकर विश्वकर्मा नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी पद पर कार्यरत है।सोमवार को वह बारावफात के पर्व पर कस्बे के महत्वपूर्ण मजारों आदि ओर साफ-सफाई व चूने का छिड़काव कर रहा था

।उसी समय वार्ड एक कि सभासद राजकुमारी कन्नौजिया के पति सूरज कन्नौजिया तथा वार्ड संख्या तीन की सभासद फूलगेन देवी के पुत्र अखिलेश यादव नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंच गए।उन दोनों ने विशाल से कार्यालय के गेट के पास तुरंत सफाई करने को कहा।विशाल ने कहा कि मुस्लिम त्योहार है।अभी वह मजार आदि ओर साफ-सफाई कर रहा है।उसको करने के बाद इसे भी कर देगा।इसी बात पर ऊक्त दोनों ने उसे लात मुक्कों से पीटना शुरू कर दिया।कई लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया।घटना के बाद भारी संख्या में सफाई कर्मी थाने पहुंच गए।थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कार्यवही की जा रही।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां