जनपद की जलालपुर पुलिस ने चोरी के मामलो का पर्दाफाश कर 02 को किया गिरफ्तार-

जनपद की जलालपुर पुलिस ने चोरी के मामलो का पर्दाफाश कर 04 लाख सात हजार रूपये (407000) की नगदी व 02 लाख मूल्य के चांदी के सामान एवं घरेलू सामान के साथ 02 को गिरफ्तार-

जौनपुर- जिला पुलिस प्रमुख डॉ0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध व अपराधियों के सफाए हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एंव क्षेत्राधिकारी केराकत के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष मनोज सिंह के निर्देशन में उ0नि0 मोहन प्रसाद व उ0नि0 विजय कुमार सिंह मय हमराह पुलिस टीम के साथ मु0अ0सं0- 282/24 धारा 305/331(4)/317(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित चोरी गये माल व मुल्जिम की तलाश मे क्षेत्र मे मामूर थे कि मुखबिरी सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी गये माल व दो चोर को वहद ग्राम बिडौरी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्ता प्रीति मिश्रा पत्नी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा नि0 बिडौरी थाना जलालपुर, जौनपुर व प्रीति मिश्रा का पुत्र बाल अपचारी के कब्जे से चोरी किये हुए सामान व नगद चार लाख सात हजार रूपये (407000 रुपये) की बरामदगी की गयी । बाद बरामदगी व गिरफ्तारी अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता-
1- प्रीति मिश्रा पत्नी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा नि0 बिडौरी थाना जलालपुर, जौनपुर
2- प्रीति मिश्रा का पुत्र बाल अपचारी नि0 ग्राम बिडौरी थाना जलालपुर, जौनपुर ।
सम्बन्धित अभियोग-

  1. मु0अ0सं0- 282/24 धारा 305/331(4)/317(2) बी0एन0एस0 थाना जलालपुर जौनपुर।
    बरामदगी–
  2. चोरी का नगद कुल रुपया चार लाख सात हजार (407000 रुपये) (500 रुपये की आठ गड्डी एवं 50 रुपये व 20 रूपये की एक गड्डी)
    2-चादी की थाली एक नग,चादी का नारियल एक नग,चादी की मछली एक नग ,चादी का पान का पत्ता 5 नग . ,चादी का कसैली 5 नग, दो स्टील का ड्रम मय ढक्कन सहित,एक स्टेपलाईजर हैवेल्स कम्पनी का , स्टील की थाली तीन नग ,माइक्रोटेक इन्वर्टर एक, काच का ग्लास सेट ,कटोरी सेट काँच का , दो कटोरी बडी काँच की ,मिक्सर मय सेट फिलिप्स ,हाकिंस कुकर पाच लीटर ,इन्डक्शन चुल्हा फिलिप्स कम्पनी का ,सिलींग फैन्सी लाईट आठ अदद , बर्तन स्टैण्ड स्टील ,फ्रीज डबल डोर HAIER कम्पनी का एक, कूलर क्राउन कम्पनी का हनी पैड एक ,सोफा सेट मय सेन्टर टेबल

गिरफ्तारी व बरादमगी करने वाली टीम –
1- उ0नि0 मोहन प्रसाद थाना जलालपुर जौनपुर
2- उ0नि0 विजय कुमार सिंह थाना जलालपुर, जौनपुर ।
3- हे0का0 चन्दन सिंह, हे0का0 रामविलास सिंह, हे0का0 राकेश सिंह, हे0का0 रामपैत कन्नौजिया थाना जलालपुर, जौनपुर ।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां