बिजली विभाग ने अभियान चलाकर 9 बड़े बकायेदारों का काटा कनेक्शन


तीन कटियामारों पर भी हुई कार्यवाही, बकायेदारों से 60 हजार की हुई राजस्व वसूली
धर्मापुर, जौनपुर। विद्युत उपकेंद्र कबीरुद्दीनपुर के अवर अभियंता नितिन निगम ने सोमवार को क्षेत्र के किरतापुर गांव में पहुंचकर कटियामारों एवं बड़े बकायदारों के यहां छापा मारकर कार्यवाही किया। बता दें कि विद्युत उपकेंद्र कबीरुद्दीनपुर के जेई नितिन निगम अपने कर्मचारियों के साथ सोमवार को किरतापुर गांव में पहुंच गये। इस दौरान 9 बड़े बकायेदार जिनका बिल 50 हजार से ज्यादा बाकी था, का कनेक्शन काट दिया गया तथा 3 कटियामार का भी अवैध कनेक्शन काटकर तार को जब्त कर लिया। वहीं 7 बड़े बकायेदारों ने मौके पर ही बिजली विभाग के जेई नितिन निगम के सामने 60 हजार का बिल जमा करके रसीद प्राप्त किया। इस बाबत पूछे जाने पर जेई नितिन निगम ने बताया कि मुझे सूचना मिली थी कि किरतापुर गांव में बिजली विभाग के बड़े बकायेदार हैं। कुछ अवैध कटियामार भी हैं जिस पर क्षेत्रीय लाइनमैन व कर्मियों के साथ यह छापेमारी की गयी। जल्द ही आस—पास के भी गांव में अभियान चलाकर अवैध कटियामारों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह