मिशन शक्ति फेज-5 का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर – शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दिशा-निर्देशानुसार मिशन शक्ति फेज-5 का शुभारम्भ जनपद जौनपुर में किया गया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जू-जूत्सू खेल में देश की तरफ से विश्व चैम्पियनशिप जो ग्रीस में 22-28 अक्टूबर, 2024 तक आयोजित हो रहा है।


जनपद जौनपुर की सुश्री नम्रता यादव पुत्री स्व0 अमरनाथ यादव ग्राम तियरा, पो0 बदलापुर, जौनपुर खेल मे उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु जनपद जौनपुर में बालिकाओं को खेल में प्रेरणा देने के लिए 51000 रू0 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी साथ ही उ0प्र0 खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति जौनपुर द्वारा भी 25000 रू0 की प्रोत्साहन राशि को बालिका को प्रदान किया गया।


जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र सिंह ने कहा कि उ0प्र0 सरकार खेल प्रोत्साहन पर विशेष रूचि ले रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी को विजेता खिलाड़ी को पुरस्कार राशि एवं नौकरी प्रदान कर रहे है।


इसी के क्रम मे जनपद जौनपुर में बालिका खेल को प्रोत्साहन दिये जाने हेतु बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की गयी है। सुश्री नम्रता का चयन प्रोत्साहन हेतु किये जाने हेतु जनपद के मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम को भी धन्यवाद दिया।


उक्त कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयबर चौहान, क्षेत्राधिकारी नगर देवेन्द्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय, क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा, फुटबाल कोच चन्दन सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन राय ने प्रतिभाग किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां