अब लाइन में इंतजार न करें, बल्कि आनलाइन हो जायंरेलवे विभाग ने जारी किया ऐसा ऐप जिसके माध्यम से स्वयं बुक कर सकते हैं टिकट


जौनपुर। अब लाइन में इंतजार न करें, बल्कि आनलाइन हो जायं। उक्त बातें रेलवे विभाग द्वारा यूटीएस नामक ऐप को जारी करने के बाबत दी गयी जानकारी के दौरान वक्ताओं ने कही। जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से आयी टीम ने बताया कि अब टिकट निकालने के लिये यात्रियों को लाइन में खड़े होने की कोई आवश्यकता नहीं है। यूटीएस नामक ऐप को मोबाइल पर डाउनलोड करके स्वयं से टिकट बुक कर सकते हैं

। टीम ने बताया कि किसी भी स्टेशन परिसर से 20 मीटर की दूरी से यूटीएस नामक ऐप के माध्यम से टिकट बुक किया जा सकता है। इस दौरान टीम में शामिल तमाम सदस्यों ने स्टेशन पर आये एक—एक यात्री को उपरोक्त ऐप के बारे में जानकारी दिया गया। साथ ही जागरूक करते हुये जागरूकता सम्बन्धित पम्पलेट भी दिया गया। इसी क्रम में यह भी बताया गया कि इस ऐप से पेपरलेस टिकट बुक करने के अलावा मौसम टिकट खरीदने के साथ प्लेटफार्म टिकट भी खरीद कर सकते हैं।

साथ ही इस ऐप पर अगले 2 एवं 4 घण्टे के दौरान आपके गन्तव्य रेलवे स्टेशन पर जाने वाली सभी ट्रेनों की जानकारी भी उपलब्ध है।

इस अवसर पर राम निवास यादव (कामर्शियल इंस्पेक्टर), शैलेश यादव (कामर्शियल सुपरवाइजर), विनय सिंह (कामर्शियल सुपरवाइजर), सुनील मिश्रा (आरक्षण सुपरवाइजर), लखन वर्मा (मुख्य वाणिज्य लिपिक), प्रांजुल सिंह, मोहम्मद शमशाद (हेड टीटी), अनिल कुमार (स्काउट), राजू कुमार (स्काउट) सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां