आदर्श धर्म मंडल जंगीपुर की रामलीला शुरूऐतिहासिक रामलीला के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मनेगा शताब्दी महामहोत्सव समारोह


जौनपुर। जनपद की सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर की रामलीला तीन अक्टूबर से शुरू हो गयी है। इस वर्ष रामलीला के सौ वर्ष पूरे होने पर समिति द्वारा भगवान श्री सीताराम अखंड संकीर्तन एवं प्रतिदिन नवान्ह श्रीराम चरित मानस पाठ व माँ दुर्गा सप्तशती पाठ समेत हवन-पूजन के साथ शताब्दी महामहोत्सव समारोह मनाया जाएगा। समिति के प्रचार मंत्री एवं जिले के जाने-माने मानसिक एवं यौन रोग विशेषज्ञ डा0 उत्तम कुमार गुप्ता ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि अनन्त श्री विभूषित परम पूज्य श्री देवरहा बालक बाबा जी महराज के पावन सानिध्य एवं संरक्षण में हमारी रामलीला समिति श्री आदर्श धर्म मंडल जंगीपुर सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शताब्दी महामहोत्सव मनाने जा रहा है।

जिसमे लोक कल्याणार्थ विविध धार्मिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का 11 दिवसीय भव्य एवं दिव्य आयोजन होगा। उक्त कार्यक्रम में देश के महान संत महापुरूषों, धर्माचार्यों, वैदिक विद्वानों, एवं प्रसिद्ध संगीतकारों का अद्भुत संगम होगा।

उन्होंने कार्यक्रम की चर्चा करते हुए बताया कि तीन अक्टूबर को मुकुट एवं मंच पूजन, मंगलगान, तिलक चढ़ावन फुलवारी का मंचन सम्पन्न हो गया। चार अक्टूबर को मटकोर कमला पूजन, मंगलगान, पांच को भगवान श्री सीताराम विवाह, छह को राम कलेवा होली महोत्सव, सात को नारद मोह, राम जन्म, सीता उत्पत्ति, आठ को ताडक़ा बध, अहिल्या तारन, धनुषयज्ञ, श्री सीताराम विवाह, नौ को राम वन गमन, दशरथ मरण, भरत मनावन, दस को सूपूर्णखा नक्कटैया, सीता हरण, शबरी मिलन, राम-सुग्रीव मिताई, वालि वध, 11 को अशोक वाटिका, लंका दहन, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ वध का मंचन, 12 को विजयादशमी का विराट मेला एवं रात्रि में भक्त श्रवण कुमार का धार्मिक नाटक मंचन तथा 13 अक्टूबर को भरत मिलाप राजगद्दी, राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन हो जाएगा। समापन के दिन रात्रि में जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश के जाने-माने देवीगीत एवं भजन गायकों द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमे कलाकारों द्वारा भक्ति की रसगंगा बहायी जाएगाी। रामलीला का मंचन रात्रि आठ बजे से शुरू होकर देर रात्रि तक चल रहा है। जबकि रामलीला के समय प्रतिदिन श्री सीताराम महायज्ञ एवं हवन-पूजन, नव दिवसीय अखंड भगवान श्री सीताराम नाम संकीर्तन, राच चरित मानस एवं दुर्गा सप्तशती पाठ भी शुरू है। समस्त कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष, गुलाब सिंह, मंत्री प्रदीप उमर वैश्य, निदेशक संजय सिंह गुड्डू व ज्योतिराज सिंह, उप निदेशक लाल रत्नाकर सिंह, ग्राम प्रधान धर्मवीर, पूर्व प्रमुख सजल सिंह एवं आयोजक मार्कण्डेय सिंह मुन्ना आदि तन-मन से लगे हुए हैं।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां