शारदीय नवरात्र के 5वें दिन स्कन्दमाता स्वरूप में मां शीतला के दरबार में उमड़ी भारी भीड़

चौकियां धाम, जौनपुर– स्थानीय क्षेत्र के मां शीतला चौकियां धाम में शारदीय नवरात्र के नवरात्रि के 5वें दिन माता स्कंदमाता स्वरूप में भक्तों ने माता रानी का दर्शन पूजन किया। प्रातःकाल 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का भव्य श्रृंगार करके आरती-पूजन किया गया। नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के 5वें स्वरुप स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गयी। स्कंदमाता माता की पूजा करने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। स्कंदमाता अपने भक्तों के सभी काम बना देती हैं। असम्भव से असम्भव कार्य उनकी पूजा से पूरे हो जाते हैं। साथ ही स्कंदमाता की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति को संतान सुख की प्राप्ति भी होती है। साथ ही व्यक्ति को सभी दुख—दर्द से छुटकारा मिलता है। भगवान शिव की अर्धांगिनी के रुप में मां ने स्वामी कार्तिकेय को जन्म दिया था। भगवान कार्तिकेय का दूसरा नाम स्कंद है, इसलिये मां दुर्गा के इस रुप को स्कंदमाता कहलाया। मां स्कंदमाता की 4 भुजाएं हैं।

मां भगवान कार्तिकेय को अपनी गोद में लेकर शेर पर सवार रहती है। मां के दोनों हाथों में कमल है। साथ ही स्कंदमाता की पूजा में धनुष बाण अर्पित करने चाहिए। पीले रंग का वस्त्र पीले, फूल, इलायची, केला, केसर का खीर का भोग लगाकर विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। चौकियां धाम में मन्दिर खुलने के पूर्व ब्रम्ह मुहूर्त से ही माता रानी के दर्शन के लिये भक्तों की लम्बी कतार लगी रही। वहीं दूसरीओर सुरक्षा की दृष्टि से चौकियां चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी अपने सहयोगियों के साथ डटे नजर आये।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां