मां दुर्गा प्रतिमाओं का कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ ,विसर्जन

जौनपुर: जफराबाद क्षेत्र के विभिन्न बाजारों व गांवो में रखी गयी दुर्गा प्रतिमाओं का शनिवार को गाजे बाजे डीजे के साथ विसर्जन हो गया।विसर्जन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगा रहा।
स्थानीय कस्बे तथा आस पास गांवो की दुर्गा प्रतिमाओ को कस्बे के समीप गोमती नदी के किनारे बनाये गए कुंड में विसर्जन किया गया।इसके अलावा कबुलपुर बाजार व उसके आसपास के गांवो में रखी गयी दुर्गा प्रतिमाओं को बेलाव तथा जोगीबीर बाबा मंदिर के पास बनाये गए कुंड में विसर्जन किया गया।जमैथा के अखड़ो मंदिर के पास बनाये गए कुंड में भी उस क्षेत्र के आसपास की मूर्तियों को विसर्जित किया गया।कजगाव नगर पंचायत तथा उसके आसपास की दुर्गा प्रतिमाओं को धनेजा घाट के समीप बनाये गए कुंड में विसर्जित किया गया।राजेपुर रामेश्वरम मंदिर के पास बने कुंड में ऊक्त क्षेत्र की मूर्तियों को विसर्जित किया गया।सुरक्षा की दृष्टि से थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव मय फोर्स विसर्जन स्थलों पर लगातार संपर्क में रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न