इन्टरनेट पर आनलाइन क्लास व शैक्षणिक सामग्री खोजकर खुद को काबिल बने —- विशिष्ठ अतिथि ज्ञानप्रकाश प्रकाश सिंह

जौनपुर– सुधाकर सिंह फाऊंडेशन महाविद्यालय पिलखनी गौराबादशाहपुर में आयोजित स्मार्टफोन टैबलेट वितरण कार्यक्रम में उपस्थित साथ छात्र-छात्राओं शिक्षकों व अभिभावको को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेविक ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि मोबाइल टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन क्लास व शैक्षणिक सामग्री खोज कर छात्र-छात्राएं खुद को काबिल बने।

इसी क्रम में कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा ने भी कहा कि इण्टरनेट पर शैक्षणिक सामग्री को खोजना, ऑनलाइन क्लास करना या अन्य आपातकालीन स्थिति में मोबाइल बहुत मददगार साबित होता है। हालाँकि, इसका दुरुपयोग होने की संभावना भी बनी रहती है। यह कई लोगों के लत भी बन जाता है।

कार, या मोटरसाइकिल चलाते समय या रेल की पटरी पार करते समय सेल फोन का उपयोग करने से कई दुर्घटनाएँ हुई। इन सब से बचना चाहिए। उक्त बाते बतौर मुख्य अतिथि सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय पिलखिनि में आयोजित स्मार्ट फोन/टैबलेट वितरण कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों शिक्षकों तथा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने कही।

इस भव्य कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ संरक्षक रमेश सिंह, प्राचार्या डॉ 0रूबी राय ने भी संबोधित किया। कुल 109 छात्र छात्राओं को मोबाइल टैबलेट वितरित किया गया।

कार्यक्रम संचालन धनंजय राय ने किया। नोडल अधिकारी संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे। अंत में प्रबंधक अरविंद सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां